Breaking News

Alia Bhatt

Alia Bhatt को इस काम के लिए मना करते हैं Ranbir Kapoor, लोग बोलें- ‘वो हमेशा कंट्रोल क्यों करता है’ जानें पूरा माजरा

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स आफिस पर काफी अच्छी कमाई भी की है। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ रणवीर सिंह, जया बच्चन, शबाना आजमी और धमेंद्र लीड रोल में नजर आए है। फिल्म की रिलीज के बीच अब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक और खास वजह से चर्चा में हैं। दरअसल बात ये है कि हाल ही में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को लेकर एक बड़ा खुलासा कर दिया है। जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

हो गई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी, बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से बने पति-पत्नी

Alia Bhatt ने किया खुलासा

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के बारे में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कुछ ऐसा खुलासा किया है, जिसकी वजह से उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को ट्रोल करते नजर आ रहे है। लोग रणबीर को कह रहे हैं कि वो आलिया को कंट्रोल करते हैं। आलिया भट्ट ने हाल ही में वॉग को एक इंटरव्यू दिया। जिसमे वो अपने स्क्रिन केयर रूटीन के बारे में बताती है। इस वीडियो के दौरान आलिया ने बताया कि, रणबीर को पसंद नहीं है कि वो लिपस्टिक लगाएं। जिसकी वजह से रणबीर को लोग बुरा-भला सुना रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज रणबीर कपूर के साथ लेंगी सात फेरे, इस बीच पिता महेश भट्ट का ये वीडियो आया सामने

आलिया ने बताया कि, रणबीर को उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है। जिसकी वजह से वह उसे हटाने के लिए कहते हैं। इसी वजह से आलिया न्यूड शेड्स लगाती हैं। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि रणबीर कपूर को उनके नेचुरल लिप्स पसंद है। एक यूजर ने लिखा कि, वह हमेशा कंट्रोल क्यों करता है। उसे अपनी मर्जी का लिपस्टिक तो लगा लेने दे भाई। वहीं एक यूजर ने लिखा कि, मेरा पति, मेरा पति हमेशा एक ही बात। वहीं एक ने लिखा कि, कंट्रोलिंग हसबैंड रणबीर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *