अलीगढ़ नहीं हरिगढ़… जी हां अब अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ कर दिया गया है। अलीगढ़ को हरिगढ़ बनाने का प्रस्ताव भी नगर निगम के भाजपा पार्षद संजय पंडित के सुझाव से पास कर दिया गया है। अब इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा इसके बाद शासन इसको अंतिम मंजूरी देगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले कई बार अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने की आवाज उठ चुकी है।
इससे पहले 21 अगस्त को कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित हिन्दू गौरव दिवस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने भी यही संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि, लोकसभा की यूपी की सभी सीट फिर से जीता कर कल्याण सिंह का सपना साकार करने का संकल्प लेना होगा। यही हरिगढ़ की धरती से संकल्प लेकर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि होगी।
आज उनके उसी संकेत को भाजपा के पार्षद ने सुझाव के रूप में नगर निगम के अधिवेशन में प्रस्ताव पारित कराया है। हालांकि अब इस प्रस्ताव को अंतिम मोहर लगने का इंतजार कई लोग कर रहे हैं।