संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस सत्याग्रह पर उतरी हुई है। पूर्व एमएलसी और कई कांग्रेसियों पर मुकदमा भी दर्ज हो गया है। लेकिन अब कांग्रेस संजय गांधी अस्पताल की लड़ाई में अकेले नहीं है। उसे सपा का समर्थन मिल चुका है। शुक्रवार को सपा विधायक ने सैंकड़ो सपाइय़ों के साथ डीएम दफ्तर के सामने हल्ला बोल कर दिया। गौरीगंज से सपा विधायक ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन पर बैठ नारा लगाया सांसद जी कुछ तो बोलो अस्पताल का ताला खोलो। मुख्यमंत्री कुछ तो बोलो अस्पताल का ताला खोलो।
अमेठी सांसद स्मृति ईरानी औऱ मुख्यमंत्री से गुहार लगा रहे गौरीगंज विधायक राकेश सिंह ने डीएम अमेठी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देते हुए संजय गांधी अस्पताल खोलवाने की मांग की। विधायक राकेश सिंह ने कहा कि, अस्पताल पर एकतरफा कारर्वाई की गई है। कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। ऐसे में नुकसान अमेठी और आसपास के जिलों की जनता का हो रहा है। जिनका मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में ईलाज होता था। नुकसान उन कर्मचारियों का हो रहा जिनका अस्पताल से ही जीवनयापन होता था।
सपा विधायक राकेश सिंह ने बताया कि, ढाई घंटे प्रदर्शन के बाद डीएम ने ज्ञापन लिया। अगर 7 दिन में संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस बहाल ना किया गया। तो सपा अस्पताल के लिए बड़ा लड़ाई लड़ेगी। आपको बता दें कि, इससे पहले सांसद स्मृति ईऱानी का पुतला फूंकने के इल्जाम में 10 लोगों पर मुकदमा हो चुका है और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह पर भी स्मृति ईऱानी को पाकिस्तानी कहने के इल्जाम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि कांगेसियों का ऐलान है कि, चाहे जितने मुकदमे लिख दो या जेल में डाल दो, सत्याग्रह जारी रहेगा। वहीं अभ सपा के प्रदर्शन से अमेठी में भाजपा के खिलाफ गठबंधन एक होते दिख रहा है।
अमेठी से विपिन यादव की रिपोर्ट nttv bharat