Breaking News

विकास के एजेण्डे पर काम कर रही केन्द्र व प्रदेश सरकार: अपर्णा यादव

अयोध्या। भाजपा प्रत्याशी व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के समर्थन में रोड़ शो करने अयोध्या आयी मुलायम सिंह यादव की पुत्रबधू व भाजपा की स्टार प्रचारक अपर्णा यादव ने रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन किया। दर्शन के बाद राममंदिर के पुजारी सत्येन्द्र दास ने उन्हे राममंदिर का प्रतिरुप भेंट किया।

भाजपा स्टार प्रचारक अपर्णा यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने विकास के एजेन्डे पर काम किया है। जो काम अधूरा रह गया है उसे 10 मार्च के बाद पूरा किया जाएगा। राममंदिर का निर्माण पूरे विश्व के लिए गौरव का विषय है। राम का आदर्श भारत का चरित्र है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार से सबसे ज्यादा खुश किसान हंै। किसानों को समृद्ध करने के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। किसान सम्मान निधि भाजपा सरकार की देन है। व्यापारियों व उद्यमियों के विकास के लिए सरकार ने उनकी अपेक्षा के अनुरुप योजनाएं दी हैं। उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ा है इससे यहां रोजगार बढे़गा। दर्शन के दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व अन्य लोग मौजूद रहे।