उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में निर्माणधीन बिल्डिंग की लिफ्ट करने से चार लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया, सूचना मिलने के बाद इस भयानक हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि, बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी के पास आम्रपाली बिल्डर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी निर्माणधीन बिल्डिंग की लिफ्ट अचानक गिर गई। लिफ्ट करने से लोगों के चीख पुकार मच गई। बाकी दूसरे मजदूर इस हादसे के बारे में जानने के बाद वहां मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, डॉक्टरों की एक टीम इलाज में जुटी है।
इस हादसे के बारे में डीएम मनीष वर्मा ने बताया कि, चार लोगों की मौत हो गई है वहीं पांच लोगों के घायल होने की खबरें आ रही है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खबरों में बताया जा रहा है कि, सभी लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।