Breaking News

Ayodhya : राम मंदिर का दर्शन कर सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा पूरी हुई वर्षों की प्रतीक्षा

Ayodhya. भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग पहचान रखने वाले प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत शनिवार की दोपहर बाद रामनगरी अयोध्या पहुंचे. अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। फिल्म स्टार रजनीकांत में सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर पहुंचकर बजरंगबली हनुमंत लला के चरणों में अपना प्रणाम अर्पित किया। इस दौरान पुजारियों ने रजनीकांत को माला पहनाई और उनके माथे पर चंदन लगाया जिसके बाद फिल्म स्टार रजनीकांत राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हुए।

दर्शन कर रामलला को निहारते रह गए रजनीकांत
श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर फिल्म स्टार रजनीकांत ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरणों में साष्टांग प्रणाम किया. इसके बाद उन्होंने रामलला की आरती उतारी और काफी देर तक एक तक भगवान रामलला की तरफ देखते रहे, मानो यूं कह रहे हो कि उनकी वर्षों की मनोकामना आज पूर्ण हुई. भगवान राम लला के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद सुपरस्टार रजनीकांत राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति देखने नवनिर्मित राम मंदिर में पहुंचे. जहां पर उन्होंने उसे स्थान को भी देखा जहां पर भगवान राम लाल को विराजमान होना है।

राम मंदिर में रजनीकांत का हुआ भव्य स्वागत
इस दौरान लार्सन ऐंड टुब्रो और टाटा कंसल्टेंसी के कर्मचारियों ने उन्हें मंदिर निर्माण योजना के बारे में बताया. परिसर के अंदर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने उनका स्वागत किया.जन्मभूमि पहुंचने पर ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन मिश्र,डा अनिल मिश्र,कमिश्नर गौरव दयाल, आई जी प्रवीण कुमार, विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा पंकज पांडेय, टाटा कंसल्टेंसी के मैनेजर विनोद शुक्ल,रामशंकर,आदि ने स्वागत किया।

राम जन्मभूमि परिसर में खींची गई तस्वीरें
एक मशहूर फिल्म अभिनेता को अपने बीच पाकर बड़ी संख्या में लोगों ने फिल्म स्टार रजनीकांत के साथ सेल्फी भी ली. इस दौरान अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि बहुत वर्षों से अयोध्या धाम आ के प्रभु श्रीराम के दर्शन की प्रतीक्षा थी जो आज पूर्ण हो गयी.उन्होंने कहा मंदिर का निर्माण कार्य देखकर अतिप्रसन्नता हुई.प्रभु ने चाहा तो मंदिर निर्माण पूर्ण होने के पश्चात पुनः आयेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *