Breaking News

अयोध्या: भाई और बहन में था इश्क, शादी की बात आई तो बहन को मार डाला

रिपोर्ट- वेद प्रकाश चौरसिया

अयोध्या में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल एक लड़की की हत्या इसी के मौसेरे भाई ने कर दी। हत्या के कारण का खुलासा जब पुलिस ने किया तो हर शख्स हैरान था क्योंकि ये हत्या इश्कबाजी में हुई। मृतक लड़की और उसकी मौसी के लड़के में प्रेम चल रहा था। लड़की ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो मौसेरे भाई ने गले दुपट्टा बांधकर लड़की की उसके घम में ही हत्या कर दी।

यूपी के अयोध्या जिले इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में 10 सितंबर को गुलशन नाम की युवती की हत्या उसके ही घर में कर दी गयी थी। हत्या किसने की और क्यो की इसकी भनक किसी को नही थी। जिससे पुलिस भी हैरान और परेशान थी लेकिन शुरुवाती छानबीन में ही पुलिस को समझने में देर नही लगी कि हत्यारा कही दूर का नही बल्कि घर का है। उसके बाद जो खुलासा हुआ उसने हर किसी को चौका दिया क्योकि गुलशन का खूनी उसकी मौसी का लड़का विश्व नाथ उर्फ चिंटू था।