Breaking News

बाहुबली धनंजय का सियासी वार, पत्नी श्रीकला करेंगी बेड़ा पार..

बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर भले ही अभी किसी ने भी राजनीतिक दल ने दांव नही लगाया है, लेकिन उन्होंने खुद को जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर परवान करने का मन बना लिया है। उनके समर्थन में उनकी पत्नी श्री कला चुनावी प्रचार में उतर चुकी है। जिससे माना जा रहा है कि हरहाल में धनंजय सिंह मल्हनी से चुनाव लड़ेंगे या फिर पत्नी श्री कला सिंह पर भी दांव लगा सकते है।

दरअसल धनंजय सिंह को निषाद पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी निराश किया सपा, बसपा और भाजपा में भी उनकी दाल नहीं गली जिससे वो दलों का दल दल छोड़ निर्दल चुनाव मैदान में उतरने का मन बना चुके है। उनके मैदान में आने से खास कर भाजपा को करारी चोट मिल सकती है, वैसे भी धनंजय सिंह की मल्हनी सीट पर उनका बड़ा जनाधार है। उनकी कोशिश खुद के लिए जीत की है।

शायद इसीलिए बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्री कला धनंजय सिंह चुनाव प्रचार में उतर चुकी है। समर्थक राजीव सिंह उर्फ राजू सुल्तानपुर ने पूर्व सांसद की पत्नी का चुनाव प्रचार करते हुए फ़ोटो भी वायरल किया है नेता नही बेटा चुनिए जैसे स्लोग का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।