Breaking News

Bareilly : पहले पीटा फिर चबा गया पत्नी की नाक, दहेज़ के चक्कर में डेढ़ साल किया प्रताड़ित

Bareilly : पहले पीटा फिर चबा गया पत्नी की नाक, दहेज़ के चक्कर में डेढ़ साल किया प्रताड़ित

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सीबीगंज इलाके में दहेज न मिलने से नाराज पति ने पत्नी की पहले जमकर पिटाई की। उसके बाद नाक चबाकर जख्मी कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। घायल पत्नी ने ससुराल पक्ष के छह सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दहेज प्रथा कानून के तहत आरोपियों पर कार्रवाई कर शुरू कर दी है।

दरअसल, बरेली के थाना सीबीगंज के महेशपुर की रहने वाली नजमी का आरोप है कि डेढ़ साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनका पांच महीने का एक बेटा भी है। शादी के बाद से ही ससुरालवाले कम दहेज लाने को लेकर विवाहिता को परेशान करने लगे। पति नाजिम, देवर साबिर, सास रेहाना, ससुर माजिद हुसैन, नवदिया की रहने वाली ननद रुखसार और उसका पति सईद अहमद उत्पीड़न करने लगे।

पंचायत ने कई बार कराया समझौता

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि पति ने कई बार मारपीट कर घर से निकाल दिया। पंचायत के चलते हर बार समझौता हो गया। इसके बाद भी आरोपी ससुरालवाले दहेज की मांग पर अड़े रहे। 15 दिसंबर की शाम छह बजे ससुरालवालों ने विवाहिता को जमकर पीटा। पति नाजिम ने गुस्से में आकर अपने दांतो से पत्नी की नाक चबाकर उसे जख्मी कर दिया। विरोध करने पर पत्नी को घर से निकालते हुए वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शुरू की जांच

वहीं, आरोपी ससुरालवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सीबीगंज पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले पर आगे की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को हिरासल में लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *