Breaking News

UP के इन जिलों से निकलेगी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', Congress ने जारी किया रूटमैप

UP के इन जिलों से निकलेगी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, Congress ने जारी किया रूटमैप

लखनऊ : राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का उत्तर प्रदेश का रूटमैप कांग्रेस ने जारी कर दिया है। ये यात्रा बिहार से यूपी में एंट्री करेगी और यहां के 20 जनपदों से होती हुई राजस्थान में एंटर कर जाएगी। फरवरी में 14 से 21 फरवरी के बीच ये यात्रा उत्तर प्रदेश में निकलेगी।

46 जिलों में रहेगा यात्रा का प्रभाव

बिहार से चंदौली बॉर्डर के रास्ते यात्रा यूपी में आएगी। यहां से वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और आगरा से निकलेगी। इसके बाद ये यात्रा राजस्थान के भरतपुर में पहुंच जाएगी। यूपी के 20 जिलों में ये यात्रा निकलेगी और 26 जिलों के करीब से होकर गुजरेगी। कांग्रेस का मानना है कि इस प्रकार ये यात्रा करीब 46 जिलों में अपना प्रभाव बना पाएगी। हालांकि आखिरी वक्त में यात्रा के रूट में फेरबदल भी किया जा सकता है।

पिछली यात्रा में कवर हुए थे सिर्फ 3 जिले

राहुल गांधी ने जब साल-2022 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की थी, तब वो उत्तर प्रदेश के सिर्फ तीन जिलों से होकर गुजरी थी। इसमें गाजियाबाद, बागपत और शामली जनपद थे। दिल्ली के रास्ते यूपी में एंटर हुई और शामली के रास्ते हरियाणा राज्य में प्रवेश कर गई। 75 जिलों वाला यूपी का अधिकांश हिस्सा इस यात्रा से अछूता रह गया। शायद इसीलिए इस बार की यात्रा में यूपी के 20 जनपदों को शामिल किया गया है।

प्रवक्ता बोले- कार्यकर्ताओं में है उत्साह

यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया, ‘फरवरी के दूसरे-तीसरे हफ्ते के बीच में ये यात्रा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी। फाइनल तारीख अभी आई नहीं है। प्रमुख पदाधिकारियों ने यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। यात्रा जिन जनपदों से होकर गुजरेगी, उससे सटे जनपदों के कार्यकर्ता भी इसमें हिस्सा लेंगे। इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *