Breaking News

LOVE ,SEX और धोखा: शादी का झांसा देकर भीम आर्मी के नेता ने किया दुष्कर्म, और अब…

बरेली। भीम आर्मी के नेता की फेसबुक पर महिला से दोस्ती हो गई। शादी का झांसा देकर आरोपी ने बरेली और दिल्ली में दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर पीड़िता से पांच लाख की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने एक्स (ट्वीट) पर शिकायत की है।

अमरोहा का है आरोपी, युवती को लेकर गया था दिल्ली
सुभाषनगर की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी फेसबुक के जरिए अमरोहा कोतवाली की वासुदेव कॉलोनी निवासी सशांत से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान आरोपी सुशांत ने कई बार महिला से कोर्ट मैरिज करने की बात कही। शादी का झांसा देकर आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी कई बार महिला के घर पर आता था। उसे अपने साथ दिल्ली भी ले गया। यहां भी उसने दुष्कर्म किया।

शादी करने के बदले युवती से पांच लाख रुपये मांगे
खुद का भीम आर्मी का नेता बताने वाले आरोपी पर जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने के लिए पांच लाख की डिमांड की। महिला ने पिता के न होने और पैसे न दे पाने की बात कही तो आरोपी शादी से मुकर गया। कॉल पर आरोपी के भाई और पिता ने भी युवती से गाली-गलीज कर धमकाया। इसके बाद पीड़िता ने एक्स (ट्वीट) कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *