Breaking News

लोकसभा की सुरक्षा में भारी चूक, दर्शक दीर्घा से कूदे दो शख्स, मची भगदड़

लोकसभा की सुरक्षा में भारी चूक, दर्शक दीर्घा से कूदे दो शख्स, मची भगदड़

आतंकी हमले की बरसी पर संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। विजिटर गैलरी से दो व्‍यक्ति लोकसभा में कूद गए। फिर वह आसन की ओर बढ़ने लगे। सदन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्‍हें काबू किया। लोकसभा में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। जिस समय यह घटना हुई, सदन में जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जा रहे थे। पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद स्‍वगेन मुर्मु अपनी बात रख रहे थे। अचानक हुए घटनाक्रम से सब सकपका गए। फौरन पीठासीन अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले संसद के बाहर भी एक महीला और एक पुरुष ने नारेबाजी की थी। दोनों ने ही रंगीन पटाखे फोड़े थे।

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदम्बरम ने कहा कि अचानक करीब 20 साल के दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े और उनके हाथ में कनस्तर थे। ये कनस्तर पीला धुआं छोड़ रहे थे। उनमें से एक अध्यक्ष की कुर्सी की ओर भागने का प्रयास कर रहा था। वे कुछ नारे लगा रहे थे। धुआं जहरीला हो सकता था। यह विशेषकर 13 दिसंबर को सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है, जिस दिन 2001 में संसद पर हमला हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *