कोरोना संकट और सियासत के घमासान के बीच चिरंजीवी भगवान परशुराम चेतना पीठ के तत्वावधान में 101 ब्राहम्णों को सम्मानित किया गया। पीठ के संस्थापक एवं पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय का 46वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि भगवान परशुराम की 108 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा की स्थापना राजधानी लखनऊ में होगी। भगवान परशुराम की पौराणिक जन्मस्थली जलालाबाद शाहजहांपुर का जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा।
ब्राहम्ण चेतना दिवस के रूप में मना संतोष पाण्डेय का जन्म दिन
गोमती नगर लखनऊ स्थित चिरंजीवी भगवान परशुराम चेतना पीठ के पदाधिकारी संतोष तिवारी, सोमेश मिश्रा, अभिषेक त्रिवेदी के तत्वावधान में पीठ के संस्थापक संतोष पाण्डेय का जन्मदिन ब्राहम्ण चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। सुंदरकाण्ड पाठ, हवन पूजन और 101 ब्राहम्णों को सम्मानित किया गया। संतोष पाण्डेय को बधाई देने वालों का सिलसिला देर शाम तक चला। जिसमें सपा नेता मणेंद्र मिश्रा, सिदार्थ शर्मा, रवि पाण्डेय, सपा नेता सोनम किन्नर आदि रहे।
ब्राहम्णवाद को बताया असली समाजवाद
पीठ के संस्थापक संतोष पांण्डेय ने कहा कि ब्राहम्णवाद ही असली समाजवाद है। जब रोजगार के संसाधन नहीं थे हमारे समाज के ऋषियों ने हर समाज के लोगों के भरण-पोषण की व्यवस्था की। पूरे समाज को एक माला की तरह गूंथने का काम किया। पुरोहित, नाई, बढ़ई, धोबी, कुम्हार आदि जातियों को सीधे रोजगार देने का काम किया।