Breaking News

BJP के खिलाफ उतरा ब्राहमण समाज: पंडित बोले सबसे ज्यादा हत्या हमारे समाज की हुईं, कांग्रेस में हम सुरक्षित थे

विधानसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ अब ब्राहमण समाज भी उतर पड़ा है। व्यापारी नेता आशू शर्मा व मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री रामकुमार ने समाज की बैठक करते हुए कहा की सरकार ने वादा खिलाफ किया है। जो वादे किए थे वह नहीं किए गए। हमारे लोगों को पांच साल निशाना बनाया गया।

कपसाड़ गांव में पंचायत की तैयारी
अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा की बैठक सरधना विधानसभा के कपसाड़ गांव में होनी है। पंडित राजेश शर्मा ने बताया की सरकार ने हमारे समाज के साथ सही नहीं किया। जो वादे किए गए थे उन्हें भूल गए। हमारी तैयारी है की वेस्ट यूपी से लेकर पूर्वांचल तक हम अपनी मांगों को उठाए। आगे की रणनीति बनाई जा रही है। पंचायत में ही आगे का निर्णय तय होगा।

बाहमण समाज पीछे पहुंच गया
ब्राहमण संमाज के नेता पंडित आशु शर्मा ने कहा की ब्राहमण समाज ये सोचता था कि भाजपा उनके लिए कुछ विशिष्ट कल्याणकारी योजनाएं चलाएगी। क्योंकि आज की स्थिति में ब्राह्मण समाज आर्थिक दृष्टि से बहुत पीछे पहुँच गया है। राजनीतिक द्वेष भाव से निरंतर सतत प्रक्रिया के तहत हाशिए पर धकेल दिया गया है। आज हम सामाजिक रूप से पीड़ित शोषित दलित हो चुके हैं।

भाजपा को को वोट नहीं
मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री रामकुमार शर्मा ने कहा की ब्राह्मणों का युवा वर्ग बेहद आक्रोशित है। यह भी विडम्बना है की इस समाज का कोई भी नेता पूर्ण रूप से प्रतिनिधित्व नहीं कर रहा है। मात्र पार्टी में तोता बन कर रह गया है। कांग्रेस के समय ही इस समाज को सम्मान मिल पाया था वह प्रदेश में हाशिए पर है। अब एक उम्मीद बन रही है लेकिन लड़ाई अभी बाक़ी है।

भाजपा की सत्ता ने अपनी कार्यप्रणाली से इस समाज के लोगों को पीड़ित कर उसका दमन किया है। प्रदेश व देश में भ्रम का मायाजाल बना कर भाजपा ने सत्ता प्राप्त की थी। वह टूट गया है सबसे अधिक हत्या इसी समाज की करी गई हैं। जो भी पार्टी भाजपा को हरा रही होगी उसको जिताने का प्रयास समाज के लोग करेंगे।