Breaking News

बुलंदशहर: भ्रष्ट अधिकारियों ने छीन ली कुम्हार समाज की रोजी-रोटी..

रिपोर्ट: कदीम खान

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भ्रष्ट अधिकारियों ने किसके इशारे पर बेसहारा प्रजापति समाज की रोजी रोटी को उखाड़ फेंका। जहाँ आवाज उठाने निषाद पार्टी पहुंची।

इसे भी पढ़े: मायावती के सिपाही ने सपा-भाजपा को बताया एक समान..

दरअसल बुलंदशहर के जहांगीराबाद नगर पालिका परिषद द्वारा प्रजापति समाज के लोगों की तोड़ी गई भट्टियों के विरोध में निषाद पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने डॉ शिखर अग्रवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर न्याय के लिए ज्ञापन दिया. वही शिखर अग्रवाल जी ने कहा कि नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा प्रजापति समाज पर किए गए अत्याचार, व उन्हों की मिट्टी के बर्तन बनाने वाली भट्टिया को तोड़ने वह उनकी रोजी-रोटी को छीनने वाले नगरपालिका अधिकारियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है वही अग्रवाल जी ने बताया कि जिला अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। और कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। और कुम्हार समाज पीड़ितों को न्याय मिलेगा।