Breaking News

Chandra Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें टाइमिंग और सूतक की सावधानियां

बीते 15 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगा था और अब कुछ ही दिनों बाद शरद पूर्णिमा के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। जहां एक तरफ शारदीय नवरात्रि के पहले साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था वहां अब दशहरे के बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। इसके अलावा साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा। हिंदी पंचांग के अनुसार आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि तिथि पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण की खास बातें और राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव।

साल का आखिरी चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा की तिथि पर 28 अक्तूबर की रात 01 बजकर 05 से आरंभ हो जाएगा जो रात 02 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। यह चंद्र ग्रहण साल 2023 का दूसरा और आखिरी ग्रहण होगा।

साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर को लगेगा और इस ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकता है। भारत में ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा।

धार्मिक मान्याताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के शुरू होने के 09 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। चूंकि इस चंद्र ग्रहण को भारत के कई हिस्सो में देखा जा सकेगा इसकी वजह से सूतक काल 28 अक्तूबर को शाम 04 बजकर 05 मिनट से लागू हो जाएगा। सूतक के लगने पर किसी भी तरह को कोई भी धार्मिक अनुष्ठान या पूजा-पाठ करना वर्जित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *