आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने बीते दिन गिरफ्तार कर लिया है। चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है और बीते दिनों कोर्ट में पेशी के बाद उनको 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। चंद्रबाबू नायडू की न्यायिक हिरासत आगामी 23 सितंबर को खत्म होगी। चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद लोग सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने कथित कौशल विकास निगम घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया है, लोग सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भ्रष्टाचार मामले में चंद्रबाबू नायडू को विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट के जज हिमाबिंदु ने मामले की सुनवाई की, इसके बाद उनको 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद उनको राजमुंदरी सेंट्रल जेल भेजा गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, चंद्रबाबू नायडू को कथित कौशल विकास निगम घोटाला मामले में आंध्र प्रदेश की आपराधिक जांच विभाग ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। खबर के अनुसार, इस भ्रष्टाचार मामले में आंध्र प्रदेश में उत्कृष्ट केंद्रो के समूहों की स्थापना से संबंधित है, इसकी परियोजना का अनुमानित मूल्य 3300 करोड़ रुपये है। खबर के अनुसार इस मामले में राज्य सरकार को 300 करोड़ से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा है।