Breaking News

Gonda: गन्ने के खेत में मासूम बेटी की मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम

Gonda News: दो दिन पहले घर के दरवाजे के सामने दो साल की मासूम बेटी खेल रही थी। खेलते- खेलते अचानक वह गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन किया। जब बेटी नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दिया। फिर पुलिस और परिजनों ने मिलकर खोजबीन करना शुरू किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गन्ने के खेत में बेटी का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

यूपी के गोंडा जिले के खोड़ारे थाना के गांव केशव नगर ग्रांट के रहने वाले में संजय की 2 वर्ष की मासूम बेटी पल्लवी सोमवार को दिन में अपने घर के सामने खेल रही थी। रहस्यमय परिस्थितियों में बेटी अचानक गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चल सका। तो पुलिस को सूचना दिया। दो दिन से लगातार पुलिस और परिजन मासूम बेटी की खोज कर रहे हैं। पुलिस कई बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है। लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चल सका। कल शाम को गांव की कुछ महिलाएं घास काटने गन्ने के खेत में गई थी। जब वह घास काट रही थी। अचानक उनकी नजर गन्ने के खेत में पड़ी मासूम बेटी के शव पर पड़ गई। महिलाओं ने इसकी सूचना गांव पर दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। गांव के लोग जो जिस हालत में थे। सब लोग गन्ने के खेत की तरफ चल पड़े। देखते ही देखते वहां पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दिया। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी मनकापुर नवीना शुक्ला ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया।

प्रभारी निरीक्षक बोले- हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही जांच
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की कई एंगल को लेकर जांच कर रही है। मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *