बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में एक दूसरे से शादी रचाई थी। दोनों की शादी काफी समय तक चर्चा में बनी हुई थी और तस्वीरें वीडियो भी खूब वायरल हो रही थी। हालांकि अब तक दोनों की शादी की वीडियो सामने नहीं आई थी। हालांकि अब इसी बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का एक और नया वीडियो भी सामने आया है, जो इस वक्त चर्चा में बना है। दीपिका-रणवीर ने फैंस को वेडिंग वीडियो की झलक दिखा दी है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इतना ही नहीं तस्वीरों को भी फैंस खूब शेयर कर रहे हैं और जवान एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
deepika padukone and ranveer singh are the definition of soulmates i don’t make the rules pic.twitter.com/2jemLBw177
— kp (@earthlykisssed) October 25, 2023
सोशल मीडिया पर फैन पेज द्वारा शेयर की गई वीडियो में मेहंदी, हल्दी और शादी की हर रस्म की झलक देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं रिसेप्शन की भी झलक देखने को मिली है। जबकि रणवीर सिंह को डांस करते हुए भी वीडियो में देखा जा सकता है। इस खूबसूरत वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा एक वीडियो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को फेरे लेते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक्ट्रेस अपने इस खास पल के बारे में बात करते हुए भी नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है। शो में इस वीडियो को देखने के बाद करण जौहर भी इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं।