लखनऊ : राजधानी लखनऊ से सांसद व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर में आज सुबह 9:30 बजे साफ सफाई की। हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे राजनाथ सिंह ने मंदिर के प्रांगण में पहले झाड़ू लगाई और फिर पोछा लगाकर मंदिर की सफाई की। हनुमान जी के मंदिर के कपाट में बिखरे फूल को कपड़े से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बटोरा और फिर उठाकर उसे टोकरी में रखा।
हनुमान तेहि परसा कर पुनि कीन्ह प्रनाम, ⁰राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ बिश्राम।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने समस्त देशवासियों से आह्वान किया है कि सभी लोग अपने आस पास के मंदिरों में स्वच्छता के लिए श्रमदान करें।
आज लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर में जाकर, #SwachhTeerth… pic.twitter.com/ePaBCU7R6I
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 16, 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाह्न पर 14 से 22 जनवरी तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री‚ प्रदेश पदाधिकारी जिलों में पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में मंदिरों और मठों पर श्रमदान कर वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान कर रहे है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार 16 जनवरी को प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बांदा‚ जितिन प्रसाद शाहजहांपुर‚अरविन्द कुमार शर्मा सिद्धार्थनगर‚संदीप सिंह कासगंज‚ रविन्द्र जायसवाल गाजीपुर‚ब्रजेश सिंह मुजफ्फरनगर‚ सोमेन्द्र तोमर मेरठ‚ दानिश आजाद अंसारी भदोही‚ बलदेव सिंह ओलख रामपुर‚ मयंकेश्वर सिंह सीतापुर‚राकेश राठौर लखनऊ‚ सुरेश राही सीतापुर में रहेंगे।
इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई कानपुर‚ कान्ताकर्दम मेरठ‚ सुनीता दयाल हापुड़‚दिनेश कुमार शर्मा बदायूं‚ कमलावती सिंह इटावा‚ नीलम सोनकर आजमगढ़‚ प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला लखनऊ‚ प्रियंका सिंह रावत लखनऊ‚ प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि बुलन्दशहर‚ डा. चन्द्रमोहन बुलन्दशहर‚ विजय शिवहरे फिरोजाबाद‚ अंजुला माहोर हाथरस में रहेंगे।
इसी क्रम में शिव भूषण सिंह लखनऊ महानगर‚ अर्चना मिश्रा मुजफ्फरनगर‚ शंकर गिरि सुलतानपुर‚ मीना चौबे सुलतानपुर तो महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य इटावा‚ किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह देवरिया‚ अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजय गोण्ड बाराबंकी‚ अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली बरेली‚ प्रदेश संयोजक कार्यालय निर्माण विभाग डा. राकेश त्रिवेदी गाजीपुर‚ प्रदेश संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अनिल कुमार मिश्रा कानपुर‚ प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनीत अग्रवाल शारदा मेरठ‚ प्रदेश संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ ओपी मिश्रा कुशीनगर‚ प्रदेश संयोजक नमामि गंगे कृष्ण दीक्षित ‘बडे‘ कानपुर तथा प्रदेश संयोजक आईटी विभाग लखनऊ में स्वच्छता अभियान में सम्मिलित रहेंगे।
बता दें बीते 14 जनवरी से बीजेपी उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान अगले 11 दिनों तक चलाया जा रहा है। रक्षा मंत्री ने आम जनों से विशेष स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।