दिल्ली में एक अधिकारी ने अपने ही दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ काफी समय तक रेप किया। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारी को सस्पेंड करने का निर्देश दिया है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि इस अरोपी अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल बात ये है कि, महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात डिप्टी डायरेक्टर ने अपने ही दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक रेप किया है। सिर्फ इतना ही नहीं जब पीड़िता गर्भवती हुई तो अधिकारी की पत्नी ने पीड़िता को गर्भपात की दवा खिला दी। पीड़िता को बीते दिनों एंजाइटी का अटैक आने पर उसे सेंट स्टीफेंस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। इस मामले की जानकारी लगते ही पहले पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस आरोपी अधिकारी के घर पहुंची और वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया।
काउंसलिंग के दौरान खुद पीड़िता ने अपनी मां और चिकित्सक को आपबीती बताई। इसके बाद बुराड़ी पुलिस में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में बीते 11 अगस्त को पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई। पीड़िता की मानसिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है, उसके माता पिता सरकारी स्कूल में प्रधानाचाय्र थे। पीड़िता 12वीं की छात्रा है। पीड़िता ने बताया कि, वह परिवार सहित बुराड़ी के चर्च में जाती थी। वहां आरोपित उपनिदेशक परिवार सहित आता था। चूंकि दोनों परिवार एक ही प्रदेश से हैं, इसलिए घनिष्ठता बढ़ गई थी।
1 अक्टूबर साल 2020 में उसके पिता की मौत के बाद वो काफी परेशान रहने लगी। आरोपी अधिकारी 14 साल की पीड़िता को अपने घर ले गया, यहां पर उसके 2020 से जनवरी 2021 के बीच कई बार उसका रेप किया। जब वो गर्भवती हुई तो उसने इसके बारे में आरोपी की पत्नी को बताया, इस पर आरोपी की पत्नी ने उसे चुप रहने की सलाह दी और गर्भपात की दवा मांगवाकर उसको खिला दिया।
इसके बाद 16 जनवरी 2023 को जब जन्मदिन के मौके पर पीड़िता की मां उससे मिलने आई तो वो अपनी मां के साथ घर चली गई। लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसको लगातार अलग अलग तरह से परेशान करता था। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़िता को एंजाइटी का अटैक आया था। इसके बाद 11 अगसत को एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी अधिकारी से पूछताछ की गई। उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी का कहना है कि, पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर बैठे सरकारी अफसर पर बच्ची से यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने अभी तक उसको अरेस्ट नहीं किया है। दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। जिसका काम बेटियों की सुरक्षा करना था वही भक्षक बन जाये तो लड़कियां कहां जाए! जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए!