Delhi Election Result : दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 41 सीटों पर आगे है। आप ने 29 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है। अगर हम मॉडल टाउन सीट की बात करें,तो मॉडल टाउन सीट पर पांचवे राउंड के बाद आम आदमी पार्टी 2771 से आगे.. वहीं लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर आप के बीबी त्यागी 2019 वोट से आगे.. कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर 3 राउंड तक भाजपा के डॉ अनिल गोयल 6325 वोट से आगे..कोंडली विधानसभा सीट 6 राउंड तक आप के कुलदीप कुमार मोनू 15605 वोट से आगे.. गांधी नगर विधानसभा सीट से आप के नवीन चौधरी 3030 वोट से आगे हैं..वजीरपुर में भाजपा 494 वोट से आगे है.. कोंडली विधानसभा सीट पर 5 राउंड तक आप के कुलदीप कुमार मोनू 10254 वोट से आगे..विकासपुरी में भाजपा 4300 वोट से आगे..द्वारका में भाजपा 2400 वोट से आगे..मटियामहल सीट से भाजपा 6200 वोट से आगे..नजफगढ़ सीट से भाजपा 11300 वोट से आगे..
