Breaking News

deoria murder case cm yogi action

देवरिया हत्याकांड केस में प्रशासन का एक्शन, प्रेम यादव के परिवार को दी एक दिन की मोहलत

देवरिया में सामूहिक हत्याकांड के बाद अब यूपी प्रशासन एकशन मोड में आ चुकी है। प्रशासन ने प्रेम यादव के मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है। प्रशासन की तरफ से उसके घर पर नोटिस भी लगा दिया गया है। इस नोटिस पर लिखा है कि, ये मकान सार्वजनिक भूमि को कब्जा करके बनाया गया है। इससे राजस्व को नुकसान हुआ है। प्रशासन ने इसकी क्षतिपूर्ति के लिए रकम निर्धारित करते हुए प्रेम यादव के परिवार को इसे जमा करने का वक्त दिया है। साथ ही इस भूमि को खाली करने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि प्रशासन ने ये नोटिस प्रेम यादव के पिता रामभवन यादव के नाम से जारी किया गया है।

प्रेम यादव के अलावा प्रशासन ने इस नोटिस को तीन अन्य आरोपियों के घरों पर भी लगाया है। इनके भी मकान खलिहान व नई परती की जमीन पर बनें है। बता दें कि, देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में दो अक्टूबर को प्रेम यादव के समर्थकों ने सत्यप्रकाश दुबे के परिवार में पांच लोगों की हत्या कर दी थी। इससे पहले सत्यप्रकाश दुबे के परिसर में प्रेम यादव की हत्या हुई थी। इस तरह से छह लोगों की हुई हत्या का यह मामला जिला ही नहीं, पूरा प्रदेश हिल उठा था। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस वारदात में घायल होकर जीवन और मृत्यु से जूझ रहे सत्यप्रकाश के बेटे को देखने पहुंचे थे।

इस घटना के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने प्रेम यादव के मकान की जांच कराई। जांच में पाया गया कि यह मकान ग्राम सभा की जमीन को कब्जा कर बनाया गया है। यह जमीन राजस्व रिकार्ड में खलिहान के नाम से दर्ज है। लेकिन प्रेम यादव ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए ना केवल इसे कब्जा कर लिया, बल्कि इस जमीन पर आलीशान हवेेली खड़ी कर दी। उधर, प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक बीते मंगलवार को ही घर पर बुलडोजर चलाने की तैयार कर ली गई थी, गांव में बुलडोजर भी भेज दिया गया।

चूंकि पूर्व में नोटिस सर्व नहीं हो सका था, इसलिए ऐन वक्त पर प्रशासन ने इस कार्रवाई को होल्ड करते हुए अब प्रेम यादव के परिजनों को जवाब देने के लिए एक दिन का समय दिया है।

प्रशासन ने नोटिस में यह राशि शनिवार की सुबह 10 बजे तक सरकारी खजाने में जमा करने और तत्काल इस जमीन को खाली करने का आदेश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर प्रशासन खुद इस जमीन को खाली कराएगा और इसमें आने वाला पूरा खर्च रामभवन यादव से वसूल किया जाएगा। इसी संबंध में जिला प्रशासन ने राम भवन यादव को अपना जवाब देने के लिए आज सुबह 10 बजे तक कार्यालय में हाजिर होने को कहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *