आजमगढ़ मंडल के डीआईजी अखिलेश कुमार ने आजमगढ़ मंडल में तैनात 52 इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। इस तबादला लिस्ट में जिले से 22, मऊ से 13 व बलिया के 17 लोगों को स्थानांतरित किया गया है। इस तबादले के पीछे तर्क यह दिया गया कि यह लोग एक जिले में निर्धारित छह वर्ष की अवधि को पूरा किया है।
आजमगढ़ से ट्रांसफर होने वाले पुलिस कर्मी
आजमगढ़ मंडल से ट्रांसफर होने वालों में प्रमुख रूप से आशीष कुमार, भरत सिंह यादव व अशोक कुमार सिंह को बलिया भेजा गया है। जिले में तैनात महेश चन्द्र द्विवेदी, संजय कुमार, सुनील कुमार सरोज व गुलाम अख्तर को मऊ जिले में स्थानांतरित किया गया है। मनीष कुमार उपाध्याय, अंजनी सिंह, बृजेश सिंह, मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, श्रीकृष्ण, छुन्ना सिंह, बांक बहादुर सिंह, उदय राज यादव, चन्द्रशेखर, ज्ञान चंद्र शुक्ला व कमला शंकर गिरी को बलिया जिले में भेजा गया है। इसके अतिरिक्त ग्रीष्म कालीन व अनुकंपा के आधार पर जिले में तैनात प्रशांत कुमार, बिन्द कुमार, सियाराम यादव शत्रुघ्न कुमार को बलिया में ट्रांसफर किया गया है।
मऊ से ट्रांसफर होने वाले पुलिस कर्मी
डीआईजी अखिलेश कुमार ने मऊ जिले में तैनात 13 कर्मियों का ट्रांसफर किया है। मऊ जिले से ट्रांसफर होन वालों में अजय कुमार त्रिपाठी, अशोक कुमार शुक्ल, महेन्द्र प्रसाद चौबे को बलिया भेजा गया है। जबकि बेंचू प्रसाद, सच्चिदानंद यादव, उमाकांत शुक्ला, सुरेश सिंह, विनय कुमार सिंह, शिवसागर व रविन्द्र नारायण सिंह को आजमगढ़ भेजा गया है। इसके अतिरिक्त ग्रीष्म कालीन व अनुकंपा के आधार पर जिले में तैनात पारसनाथ सिंह को बलिया, आनंद कुमार सिंह को आजमगढ़ व अनिल कुमार सिंह को आजमगढ़ भेजा गया है।
बलिया से ट्रांसफर होने वाले पुलिस कर्मी
बलिया से 17 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर किए गए हैं। ट्रांसफर होने वालों में प्रमुख रूप से देवेन्द्र नाथ दूबे, चन्द्रशेखर सिंह, धर्मेंद्र कुमार राय, रविन्द्र नाथ पांडेय, राजनारायण सिंह, जगदीश सिंह, शिव कुमार पांडेय, पंचम यादव, संतोष कुमार सिंह को आजमगढ़ भेजा गया है। राम अवध राम, सुरेश चन्द्र द्विवेदी, अनिल कुमार तिवारी को मऊ जिले में भेजा गया है। इसके अतिरिक्त ग्रीष्म कालीन व अनुकंपा के आधार पर जिले में तैनात राजेश कुमार पाठक, महेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार पांडेय, नंद कुमार तिवारी व शिवशंकर सिंह को आजमगढ़ भेजा गया है।