Breaking News

diwali 2023 upay

Diwali 2023: दिवाली की सुबह घर में करें ये काम, कभी नहीं होगी पैसे की किल्लत

12 नवंबर 2023 को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। जिसके लिए लोगों ने अपनी अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। दिवाली हिन्दू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। दिवाली की रात लक्ष्मी-गणेश की पूजा का सबसे अधिक महत्व होता है। मान्यता है कि, यदि आप सच्चे मन और विधि विधान से पूजा करते हैं, तो धन की देवी मां लक्ष्मी और बुद्धि के देवता गणेश आपसे प्रसन्न रहेंगे। दिवाली की सुबह करने वाले कुछ अचूक उपाय, जिससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी।

दिवाली की सुबह पूरे घर की साफ सफाई जरूर करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी लोक का भ्रमण करने आती हैं। ऐसे में वह साफ और स्वच्छ स्थान को अपना निवास बनाती हैं।

दिवाली की सुबह साफ सफाई के बाद गंगा जल का छिड़काव भी करना चाहिए। यह भी ऐश्वर्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा इससे घर की नकारात्मकता समाप्त होती है।

दिवाली की सुबह तुलसी जी को जल जरूर अर्पण करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और घर में उनका वास होता है।

दीपावली के दिन घर में रंगोली जरूर बनाना चाहिए। यह शुभता का प्रतीक होता है। रंगोली में लाल, हरा और पीले रंग का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इससे भी माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *