Breaking News

Sultanpur: डॉ त्रिपाठी की पत्नी निशा ने ठुकराया CM Yogi के 10 लाख, पूर्व सपा MLA ने की 1 करोड़ मदद का ऐलान, जारी किया QR कोड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी का प्रस्ताव ठुकराया तो समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने एक करोड़ रुपये की मदद का एलान कर दिया। पीड़ित परिवार की मदद के लिए संतोष पांडेय फेस बुक पर लाइव भी आए और QR कोड जारी किया। डॉ घन श्याम त्रिपाठी हत्याकांड में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को करारा झटका लगा है। डॉ त्रिपाठी की पत्नी निशा त्रिपाठी ने योगी सरकार की तरफ से मिली दस लाख रुपये की मदद लेने से इंकार कर दिया। यही नहीं निशा त्रिपाठी ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। वहीं समाजवादी पार्टी के दिग्गज ब्राह्मण नेता और पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने जन सहयोग से एक करोड़ रुपये की मदद का ऐलान कर भाजपा को बैकफुट पर धकेल दिया है।

घनश्याम त्रिपाठी हत्याकांड में नया मोड़

जी हां सुल्तानपुर जनपद के चर्चित डॉ घनश्याम त्रिपाठी हत्याकांड में उस नया मोड़ आ गया जब डॉ त्रिपाठी की पत्नी निशा त्रिपाठी ने दस लाख रुपये की सरकारी मदद लेने से इंकार कर दिया। निशा त्रिपाठी का कहना है कि, डीएम यसपी और भाजपा के विधायकों ने एक करोड़ रूपये की मदद का लिखित भरोसा दिया लेकिन आए सिर्फ दस लाख जो उन्हें मंजूर नही है।

वहीं निशा त्रिपाठी अपने पति डॉ घनश्याम त्रिपाठी की निर्मम हत्या में कार्यवाई से भी संतुष्ट नही हैं। उनका कहना है कि, बुलडोजर सिर्फ नाम का चला। हत्याकांड के 12 दिन बाद भी हत्या आरोपी अजय नारायण सिंह नही पकड़ा गया। कार्यवाही भी निष्पक्ष नही हैं। हर स्तर पर शिथिलता है। वहीं लम्भुआ के पूर्व विधायक और दिग्गज ब्राह्मण नेता संतोष पांडेय ने निशा त्रिपाठी को एक करोड़ रुपये की मदद का ऐलान कर भारतीय जनता पार्टी की भारतीय जनता पार्टी की चुनौतिया बढ़ा दी है।

संतोष पांडेय ने फेसबुक पर QR कोड वायरल कर आम जनमानस में पीड़ित परिवार की मदद का आह्वान किया है। संतोष पांडेय के अभियान को जनता ने हाथो हाथ लिया है। डॉक्टर की पत्नी निशा त्रिपाठी के बैंक अकाउंट में एक लाख रूपये से अधिक की धन राशि आ भी चुकी है। पीड़ित डॉक्टर त्रिपाठी के परिवार को इससे पहले करीब बीस लाख रूपये की मदद मिल चुकी है। पूर्व विधायक पवन पांडेय, पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे उर्फ़ बाबा दुबे , उद्योगपति विवेक मिश्रा, पूर्व मंत्री डॉ ओम प्रकाश त्रिपाठी, भाजपा नेता राम दुलार जैसी, प्रधान सत्य नारायण तिवारी जैसी हस्तियों ने अपना खजाना खोल कर पीड़ित परिवार की मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *