खेती के बाद किसानों की आय का दूसरा अहम साधन पशुपालन है। क्योंकि यह कार्य खेती के साथ भी आसानी से किया जा सकता है, ऐसे में आय के इस अतिरिक्त साधन से पशु पालक बेहतर आमदनी अर्जित कर सकते है। इसके लिए केंद्र सरकार किसानों की मदद के लिए किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है जिससे कि पशुपालकों को आर्थिक परेशानी न झेलनी पड़े।
अयोध्या पहुंचे डेयरी एवं मत्स्य केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि, अयोध्या के प्रगतिशील किसानों ने कई क्षेत्रों में बड़े-बड़े मुकाम हासिल किए हैं, जो गर्व की बात है। युवा अब सरकारी नौकरी को दिमाग से निकालकर व्यापार की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। युवाओं को सरकारी नौकरी तक ही सीमित नहीं रहना होगा बल्कि दूसरों को रोजगार देने के लिए कार्य करना होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजीव बालियान कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय विराट किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में किसानों को संबोधित के दौरान कहा है। उन्होंने प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि, विश्वविद्यालय बड़े पैमाने पर प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर काम कर रहा है, जो सराहनीय है। मंत्री ने कहा कि, आने वाला समय प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज का है। किसानों को व्यापक स्तर पर मोटे अनाज की खेती करने की जरूरत है।
पत्रकारों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि, विवि के केंद्र सरकार का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा और केंद्र स्तर पर जो भी सुविधाएं होंगी विश्वविद्यालय को मुहैया करवाई जाएगी। मंत्री बालियान विवि में हो रही मिश्री की खेती की जमकर सराहना की साथ ही कहा कि, आईबीएफ सेंटर पर हरियाणा-पंजाब की तर्ज पर गायें देखने को मिलेगी और इसके लिए केंद्र सरकार विवि के साथ खड़ा है।
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि, सरकार की योजनाओं से किसानों को मजबूती मिल रही है। शिक्षा व शोध के क्षेत्र में सरकार ने बड़े स्तर पर कार्य किए हैं और इसमें अयोध्या जिला सबसे आगे है। विधायक ने कहा कि, केंद्र व राज्य सरकारें किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने लिए साथ खड़ी है।
इस मौके पर कुलपति ने कहा कि, विवि विश्व के पटल पर तेजी के साथ अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। विवि ने राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान हासिल किया जो पूरे विवि के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर कुलपति ने विवि की कई उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। इस मौके पर 25 प्रगतिशील किसानों व शिक्षक डा. सुप्रिया, डा. विभा यादव व डा. विजय लक्ष्मी राय को तो मंत्री ने सम्मानित किया। किसानों की ओर से सब्जी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यअतिथि ने फीता काटकर एवं जल भरो कार्यक्रम के साथ की।