रिपोर्ट – मनीष कुमार
बुलंदशहर में वाहनों की चेकिंग कर रहे एक दारोगा को तेज रफ्तार डम्पर ने बुरी तरह से रौंद दिया। हादसे में दारोगा संजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर समेत डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई है।
वहीं संजय यादव की मौत से उसके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बुलंदशहर के एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि संजय यादव पहासु में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आगरा का मूल निवासी था दारोगा
मृतक दरोगा संजय यादव आगरा के धौर्रा एत्मादपुर क्षेत्र के मूल निवासी थे। वो 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। हादसे की खबर से संजय के परिवार में कोहराम मच गया है। संजय यादव पहासू में तैनात थे। बुलंदशहर के पहासू में सोमना रोड पर चेकिंग के दौरान हादसा हुआ।