24 अक्टूबर यानी मंगलवार को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। दशहरा के दिन मां अपराजिता की पूजा करते हैं और शाम को रावण का पुतला दहन होता है। इस बार का दशहरा 5 राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस साल का दशहरा नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा होगा। अचानक धन लाभ का योग बनेगा। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में —
मेष
आपकी राशि के जातकों के लिए दशहरा का दिन बेहद ही शुभ साबित हो सकता है। दशहरा पर अचानक धन लाभ का योग है। पुराने अटके हुए रुपए आपको वापस मिलने से खुशी होगी। दशहरा के दिन दोस्तों से कोई उपहार मिल सकता है या कोई बड़ा लाभ हो सकता है।
वृष
दशहरा के दिन आप पर मातारानी की कृपा रहेगी। इस दिन आप नए काम का श्रीगणेश कर सकते हैं, जो आपके लिए उन्नतिदायक हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दशहरा का दिन शानदार हो सकता है। वेतन में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और गिफ्ट मिलने से मन खुश होगा।
कन्या
नौकरी करने वालों के लिए दशहरा का दिन खुशहाली लेकर आएगा। इस दिन आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। दशहरा पर आपके यश और कीर्ति में वृद्धि का योग बन रहा है।
धनु
इस दिन पूजा पाठ में मन लगेगा और आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। इस दिन आप कोई कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो वह सफलतादायक हो सकता है।
कुंभ
आपकी राशि के जातकों के लिए दशहरा का दिन शानदार हो सकता है। दशहरा पर आपको दोस्तों से कोई बड़ा उपहार मिल सकता है। इस दिन कुछ समय आप आध्यात्म में भी व्यतीत करेंगे।