Breaking News

यूपी ATS को बड़ी सफलता, ISIS मॉड्यूल से जुड़ा 25 हजार का इनामी फैजान बख्तियार गिरफ्तार

यूपी ATS को बड़ी सफलता, ISIS मॉड्यूल से जुड़ा 25 हजार का इनामी फैजान बख्तियार गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी एटीएस ने 25 हजार का इनामी और ISIS का आतंकी फैजान बख्तियार को गिरफ्तार किया है। जिसका नेटवर्क पूरे उत्तर प्रदेश में फैला था। जो ISIS की गतिविधियां पूरे उत्तर प्रदेश में संचालित कर रहा था।

फैजान के खिलाफ थाना ATS लखनऊ में 3 नवंबर 2023 को केस दर्ज हुआ था। फैजान से पहले लखनऊ पुलिस अब्दुल्ला अर्सलान, माज बिन तारिक, बजीहउद्दीन समेत 8 आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट

ATS लखनऊ के अनुसार, फैजान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से MSW (मास्टर इन सोशल वर्क) कर रहा था। बख्तियार वांटेड अपराधी था। उसका सुराग देने वाले के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

फैजान बख्तियार पुत्र बख्तियार युसूफ उम्र 24 वर्ष अलीगढ़ मुस्मिल यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट है, जो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बगदादी का वीडियो शेयर किया करता था। फैजान को आज 17 जनवरी को जनपद अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। फैजान ने ISIS मॉड्यूल का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में फैलाया हुआ था।

सोशल मीडिया पर बगदादी के वीडियो डालता था

उत्तर प्रदेश में करेली के GTB नगर के रहने वाले फैजान ने पूछताछ में ATS को बताया कि उसने प्रयागराज के रहने वाले रिजवान अशरफ से ISIS की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद उसने गिरफ्तार किए जा चुके अपने साथियों के साथ मिलकर अलीगढ़ ISIS का मॉड्यूल तैयार करके कई युवाओं को मोड्यूल से जोड़ा था। वह अपने व्हाट्सऐप ग्रुपों और इंस्टाग्राम अकाउंट पर बगदादी के वीडियो शेयर किया करता था। गत 5 नवंबर 2023 को लखनऊ ATS ने ISIS मॉडयूल का खुलासा करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद फैजान फरार हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *