प्रयागराज: वाराणसी की गायिका से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पूर्व विधायक विजय मिश्रा को एमपी एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया था। इस मामले में शनिवार को उसे 15 साल की सजा सुनाई गई। साथ ही एक लाख जुर्माना भी लगाया गया।
बेटे और नाती कर दिए गए हैं दोष मुक्त
ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र को 15 साल की सजा हो गई है। जुर्माना भी लगाया गया है। शुक्रवार को एमपीएमएलए कोर्ट में विजय मिश्र को दोषी करार दिया था। वहीं पूर्व विधायक के बेटे विष्णु मिश्र और नाती विकास मिश्र को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया था।
चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
फैसले के बाद भदोही न्यायालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन के अधिकारी गस्त करते रहे। वही कोर्ट परिसर में ही परिजन और समर्थक भी डटे रहे। इस दौरान पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा।