Breaking News

Akhilesh Yadav on congress party

INDIA गठबंधन में दरार: Congress नेता के बयान पर भड़के Akhilesh Yadav, कहा- चिरकुट नेताओं से सपा पर बयानबाजी बंद कराए कांग्रेस

सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों काफी नाराज चल रहे हैं। बात ये है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारें को लेकर कांग्रेस से वो काफी नाराज है, इसकी वजह से उन्होंने कांग्रेस पार्टी को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गए हैं। अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर हमला बोला है। वो गुरूवार 19 अक्टूबर को सीतापुर पहुंचे और इस दौरान कांग्रेस पर हमला किया और जमकर वार किया है।

उन्होंने दो टूक में कहा कि, कांग्रेस अपने चिरकुट नेताओं से सपा के लिए बयानबाजी न करवाएं। अखिलेश ने कांग्रेस को धोखेबाज बताते हुए कहा कि, अगर उन्हें पता होता इंडिया गठबंधन विधानसभा स्तर पर नहीं है तो कांग्रेस से बात ही नहीं करते। शाहजहांपुर जाते समय सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, अगर वे (कांग्रेस) कहते हैं कि, विधानसभा स्तर पर गठबंधन नहीं है तो हम स्वीकार करते हैं। शायद हमें ही कन्फ्यूजन रहा होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कुछ समय पहले यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बयान दिया था जिसमे उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश में सपा की कोई हैसियत नहीं हैं। इसी बात से नाराज होकर अखिलेश यादव ने ये बयान दिया। इंडिया गठबंधन के बारे में वे कितना जानते हैं, कितनी बैठकों में थे। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं से अपील हैं कि, छोटे नेताओं से इस तरह की बयानबाजी न कराएं। उन्होंने कहा कि, इंडिया गठबंधन की मीटिंग में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने रात-रात भर वार्ता की।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि, सीतापुर में सांड़ बहुत दिखते हैं। हाईवे के डिवाइडर पर जगह-जगह सांड़ बैठे नजर आते हैं। भाजपा वाले क्या कर रहे हैं। धान खरीद केन्द्र पर क्या किसी किसान की उपज खरीदी जा रही है। यह भी बड़ा सवाल है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, पूर्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता ने बैठक बुलाई थी। जिसमें हमने उन्हें समाजवादी पार्टी की पूरी रिपोर्ट दिखाई। रात एक बजे तक समाजवादी पार्टी के नेताओं को उन्होंने जगाया और आश्वासन दिया कि हम छह सीटों पर विचार करेंगे, लेकिन जब सीटें घोषित की गईं तो समाजवादी पार्टी शून्य रही। अगर मुझे पहले पता होता कि विधानसभा स्तर पर INDIA का कोई गठबंधन नहीं है। तो हम उसमें कभी मिलने नहीं जाते। समाजवादी पार्टी के साथ जैसा व्यवहार होगा वैसा व्यवहार उनको (कांग्रेस) देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *