Breaking News

Ganesh Chaturthi 2023

Ganesh Chaturthi 2023: लाखों रुपये खर्च कर नोटों और सिक्कों से सजाया गणपति मंदिर, देखकर दंग रह जाएंगे आप

19 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इसकी शुरूआत 19 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर तक गणपति बप्पा अपने भक्तों के घर विराजेंगे। इसके बाद 29 सितंबर को गणपति विसर्जन है। हिंदु पुराणों के अनुसार गणेश जी का जन्म भादौ की चतुर्थी को दिन के दूसरे प्रहर में हुआ था। ऐसा ही संयोग 19 सितंबर को बन रहा है। जिसकी वजह से 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारी पूरे देश में धूमधाम से की जा रही है। लोग अपने अपने घरों में गणेश जी की मूर्ति ​स्थापित करने की तैयारी कर रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Patiala Politics (@patialapolitics)

अब इसी बीच एक वीडियो सामने अया है। जिसमे एक गणपति मंदिर को नोटों और सिक्कों से सजाया गया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। जिसमे आप खुद देख सकते हैं कि, कैसे नोटों और सिक्कों के जरिए मंदिर को सजाया गया है। आपको बता दें कि इसके लिए लाखों रूपए खर्च हुए हैं।

ये मंदिर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू का है। जहां पर गणपति मंदिर को 65 लाख रुपये नोटों और सिक्कों से सजाया गया है। बेंगलुरू के जे.पी. नगर इलाके में बना श्री सत्य गणपति मंदिर में हर साल गणेश पूजन महोत्सव के दौरान अपने परिसर को नया और अनूठा रूप देने के लिए मशहूर है। इस साल ये अनूठा तरीक अपनाया गया है। बता दें कि इसके लिए 10 से 20, 50, 100 और 500 के रूपए के नोटों का इस्तेमाल किया गया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *