Breaking News

लव जिहाद पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, बिहार में भी बने लव जिहाद कानून

बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो लव जिहाद के ख़िलाफ़ क़ानून बनेगा। ऐसा किसी और ने नहीं बल्कि बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने ये बात कही है।  उन्होंने कहा कि वे इस बारे में नीतीश कुमार से बात करेंगे। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर क़ानून बनाने का भी दावा किया।

मोदी सरकार में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं।  बिहार के चुनाव में फिर से नागरिकता क़ानून से लेकर लव जिहाद और मस्जिदों में हनुमान चालीसा के पाठ का मुद्दा गरमाने लगा है। यूपी के मथुरा में पहले मंदिर में नमाज़ पढ़ी गई। फिर कुछ मस्जिदों में हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। गिरिराज सिंह ने कहा कि ये तो प्रकृति का नियम है। क्रिया की प्रतिक्रिया तो होती ही है। अगर कोई मंदिर में जाकर नमाज़ करेगा तो फिर मस्जिदों में हनुमान पाठ को कौन रोक सकता है?