Breaking News

Girl created ruckus dating

डेट के नाम पर लड़की ने मचाया कोहराम, सदमे में आया ब्वॉयफ्रेंड!

हर शख्स की ख्वाहिश होती है कि, उसकी लाइफ में एक ऐसा पार्टनर आए और वो उसके साथ अच्छी जिंदगी बिताए। इसके लिए लोग अपनी अपनी तरफ से कोशिश भी करते हैं। लेकिन इसी बीच एक शख्स को ऐसा एक्सपीरियंस मिला जो बर्दाश्त के बाहर है। एक शख्स भी अपने लिए पार्टनर ढूंढने की कोशिश में ही था, तब उसे अलग ही हादसे का शिकार होना पड़ा। एक शख्स ने डेटिंग ऐप से एक लड़की को चुना। लेकिन जब वो उस लड़की से मिलने पहुंचा तो उसका जो अनुभव हुआ वो काफी हैरान करने वाला था। शख्स ने अपना अनुभव टिकटॉक पर एक वीडियो के ज़रिये शेयर किया है, जिस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शख्स ने डेटिंग ऐप से सिडनी नाम की लड़की को पसंद किया था। खुद लड़की ने ही उसे मैसेज किया और फिर वो डिनर के लिए मिले। वो सिडनी का प्रोफाइल देखकर वहां पहुंचे थे, लेकिन जब वो सामने दिखी, तो काफी अलग लग रही थी। लड़के ने इंस्टाग्राम पर उसकी जो प्रोफाइल देखी थी, वो उससे बिल्कुल ही अलग थी और कम से कम 10-15 साल बड़ी भी लग रही थी। लड़के ने फिर भी हिम्मत की और उसके साथ टेबल पर बैठ गया, उसका असली ड्रामा तो अब शुरू हुआ था।

जब दोनों टेबल पर बैठे तो उसने ऑर्डर के लिए वेट्रेस को बुलाया। महिला ने फिर जब ऑर्डर देना शुरू किया तो लड़का दंग रह गया। उसने कुल 53 फ्राइड पिकल यानि अचार एक ही प्लेट में मंगाए। जब वेट्रेस 6-7 प्लेट अचार लाकर एक ही प्लेट में उसे शिफ्ट करने लगी तो वो गिरने लगा।

इस पर महिला जिस तरह चिल्लाकर उससे बात कर रही थी, शख्स बिल्कुल सदमे में चला गया। घबराया शख्स बाथरूम चला गया और जब लौटा तो उसकी टेबल पर न तो महिला थी और न ही खाना बल्कि वहां 11 हज़ार का बिल मिला। बाद में पता चला कि महिला सारे पिकल्स समेटकर घर ले गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *