कासगंज जनपद भर में षारदीय नवरात्रो को लेकर मां नव दुर्गा की आराधना को लेकर देवी भक्तों में खासा उत्साह और जोश दिखाई दे रहा है। नवदुर्गा की पांचवी षक्ति यानि स्कंद माता की आज पाचंवे दिन घरो और माता के मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।इस दौरान मां की आराधना कर देवी भक्तो ने परिवार में सुख सृमद्धि की कामना की।
मां नवदुर्गा की विशेष आराधना का पर्व नवरात्र है। नवरात्र पर्व को लेकर देवी भक्तो का सैलाब देवी के दरबारो में भोर की किरण के साथ ही उमड रहा है। मां दुर्गा की पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना को लेकर सुबह से मंदिरो में देवी के भक्तो की लम्बी लम्बी कतारें लग गई। सबसे ज्यादा भीड सोरों कोतवाली क्षेत्र के भोगपुर माता मंदिर में रही। जहां भक्तो ने उपवास रखकर पंरपरागत तरीके से मातारानी की पूजा अर्चना की और मां के समक्ष धूप दीप, पान सुपारी और चुनरी चढ़ा कर सुख, समृद्धि की कामना की।इसके उपरांत मातारानी के दरबार में जल रहे हवन कुंड में आहुतिया दी।इस दौरान मातारानी के जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो गया।