त्योहार और शादी के सीजन के बीच सोने—चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली थी वहीं अब वृद्धि हुई है। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम बढ़े है। आज देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 55,700 रुपये है। बीते दिन यह कीमत 55,450 रुपये थी। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 60,760 रुपये है। बीते दिन यह कीमत 60,490 रुपये थी।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 55,850 रुपये है। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 60,910 रुपये है। जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।
वहीं, चांदी के दाम में गिरावट आई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक किलो चांदी का रेट 74,100 रुपये है। बीते दिन चांदी की कीमत 74,600 रुपये थी।
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।