अगर आप भी फेस्टिवल सीज़न में सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जिसमें आज सोना चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल आया है। जहां सोने के दाम में बढ़ गए हैं, वहीं चांदी के दाम में भी बढ़ोतरी हुई हैं। चलिए आईये जानते हैं क्या है इस समय 10 ग्राम सोने का भाव।
बता दें दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 33 रुपए की तेजी के साथ 58,680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 30 रुपए बढ़कर 53,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का दाम 72 हजार रुपए प्रति किलो चल रहा है।
अगर आप देश के सर्राफा बाजारों में सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले रेट की जानकारी ले लें। इसके लिए आपको बस इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आपको सोने के रेट की ताजा जानकारी दी जाएगी।