ग्रेटर नोएडा में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां 7वीं कक्षा की छात्रा को घर में बंधक बनाकर रेप किया गया। हालांकि, पुलिस पर आरोप है कि इस मामले को छुपा रही थी। जिसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। परिवार वालों ने कहा कि पुलिस मुकदमा नहीं कर दर्ज कर रही।
वही परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है परिजनों ने कहा कि वे कार्रवाई नहीं कर रहे। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मामला दादरी थाना इलाके के तुलसी विहार का है।
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में 12 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया गया। यहां पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने बच्ची को घर पर बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया।
डीसीपी (महिला सुरक्षा) वृन्दा शुक्ला ने बताया कि पुलिस को पीड़ित महिला की मां ने जानकारी दी थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, कुछ आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।