सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में शादी के 24 घंटे पहले दूल्हे की किश्मत खुल गई है। दूल्हे सत्यम श्रीवास्तव का चयन भारतीय इंजीनियरिंग सर्विसेज में हुआ है। सत्यम ने 34 वीं रैंक हासिल की है। आज यानि गुरुवार 23 नवम्बर को सत्यम का विवाह है। सत्यम के दूल्हे का लिबास धारण करने से ठीक पहले परिवार के अंदर जश्न का माहैल बना है।
दरअसल दरअसल सुल्तानपुर सिटी के शास्त्री नगर मोहल्ले के रहने वाले का चयन भारतीय इंजीनियरिंग सर्विसेज में हुआ है। सत्यम ने 34 वीं रैंक हासिल की है। आज सत्यम का विवाह है। सत्यम और उनकी होने वाले दुल्हन दीपाली सात फेरे लेकर विवाह की रश्म को पुरा करेंगे। वही विवाह की तैयारियां जोर शोर चल रही है। लेकिन विवाह की खुशियां 22 नवम्बर को उस वक्त दोगुनी हो गयी जब इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन का रिजल्ट आया। और आल इंडिया में 34वीं रैंक हासिल की।
वैसे सत्यम ने दिल्ली मैट्रो में भी जॉब किया है। साल 2020 में नौकरी के लिए फस्ट अटेमट दिया लेकिन इंटरव्यू में छट गए। सत्यम ने 2023 में दोबारा ट्राई किया जिसमें 34वीं रैंक आई है। हालाकि सत्यम ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर सत्यम श्रीवास्तव की सफलता का श्रेय उनकी दुल्हनियां दीपाली को दे रहे है। ऐसे में परिवार की खुशिओं का कोई ठिकाना नहीं है। शादी के माहौल में बारात से पहले ऐसी खुसी मिलना दोनों परिवार के लिए खास है।