23 अगस्त 2023 की तारीख ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया याद रखेगी। इस दिन भारत ने इतिहास रचा है। भारत का चंद्रयान 3 विक्रम लैंडर चांद के दक्षिण ध्रुव पर सफलता पूर्वक लैंड कर गया है। ये पल भारत हर नागरिक के लिए गौरवपूर्ण। भारत की इस सफलता पर दुनियाभर से भारत और इसरों के वैज्ञानिकों को बधाई मिल रही है। बीती शाम से ही पूरे देश में उत्सव का माहौल है। वहीं अब इसी बीच एक चाट वाले ने अनोखें अंदाज में इस उत्साह को मनाया और अपनी खुशी जाहिर की है।
ठेला लगाने वाले ने लोगों को फ्री में चाट खिलाई
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर में द्वारकाधीश मंदिर के पास चाट का ठेला लगाने वाले ने लोगों को फ्री में गोलगप्पे खिलाए। चाट वाला भारत की इस सफलता से इतना खुश हो गया कि उसने अपनी एक दिन की कमाई लोगों के नाम कर दी। चाट का ठेला लगाने वाले ने लोगों को फ्री में चाट खिलाई। जिसे देखकर सभी लोग दंग रह गए। उसकी दुकान पर भीड़ जमा हो गई, लोग चाट का लुत्फ लेने आ गए। चंद्रयान-3 की सफलता की खुशी का इजहार ठेले वाले ने अपने अंदाज में किया। चाट का ठेला लगाने वाले अशोक कुमार ने लोगों को फ्री में गोलगप्पे खिलाकर किया है।
अशोक कुमार प्रजापति ने देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी
Chandrayaan 3 का यूपी कनेक्शन, जानिए भारत की “रॉकेट वूमन” डॉ. रितू के बारे में सब कुछ
अशोक कुमार को देश की इस सफलता से इतनी खुशी मिली कि उन्होंने इसे सबके साथ बांटने का सोचा। बस फिर किया था उन्होंने फैसला किया और सबको फ्री में गोलगप्पे खिलाए। इसके साथ ही चाट का ठेला लगाने वाले अशोक कुमार प्रजापति ने देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि आज मेरा दिल बेहद खुश है। आज हम चंद्रयान से चांद पर पहुंच चुके हैं। इसी खुशी में आज मैंने सभी के लिए गोलगप्पे फ्री रखे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि वो देश के उन वैज्ञानिकों को बार बार सलाम करना चाहते हैं जिन्होंने ये इतिहास रचा है। जब लोगों को पता चला कि फ्री के गोलगप्पे मिल रहे हैं तो उनकी दुकान में भीड़ लग गई। देखते ही देखते सारी चाट और गोलगप्पे खत्म हो गए।