Breaking News

Unnao: राखी बांधने निकली थी घर से, लोन नदी में बक्से के अंदर मिला शव, हुई शिनाख्त

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लोन नदी के अंदर मिले व की शिनाख्त कर ली गई है। मृतका राखी बांधने के लिए घर से निकली थी। लेकिन यहां उसे मौत मिली। मृतका के भाई ने पोस्टमार्टम हाउस में किशोरी की पहचान की। उन्होंने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर किशोरी की हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक परिजन की बताई गई। जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हत्या आरोपी परिवार सहित घर छोड़ फरार हो गया है। पुलिस ने उसके भाई को पूछताछ के लिए उठाया है। घटना बीघापुर थाना क्षेत्र की है। जहां से बह रही लोन नदी में बक्से के अंदर एक महिला का शव मिला था।

जिसकी पहचान रेखा चौरसिया निवासी पाटन थाना बिहार के रूप में हुई। मृतका के भाई प्रमोद ने उसकी शिनाख्त कपड़े और अंगूठी से की। प्रमोद ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एबी नगर निवासी प्रभात उर्फ मोनू मिश्रा से उसकी बातचीत होती थी। जिसने 4 लाख रुपए रेखा से नौकरी के नाम पर लिए थे। ना नौकरी मिली और ना ही प्रभात उर्फ मोनू मिश्रा ने पैसे वापस किया। 65 हजार रुपए रेखा की सहेली से भी प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के नाम पर लिया था। जिसके भी पैसे वापस नहीं किया।

30 अगस्त को निकली थी घर से
प्रमोद ने बताया कि बीते 30 अगस्त को उसकी बहन रेखा चौरसिया राखी बांधने की जानकारी देकर घर से निकली थी फिर वापस नहीं आई उसी दिन 11:20 पर रेखा का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। मोनू मिश्र का भी फोन मिलाया तो वह भी स्विच ऑफ था। 31 अगस्त को पाटन चौकी में उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने खोजने की सलाह दी थी। शव मिलने की जानकारी पर पोस्टमार्टम हाउस में आकर अंगूठी और कपड़े से बहन की शिनाख्त की।

चादर में लिखें नाम का भी खुलासा
रेलवे की चादर में लपेटकर शव को बक्से के अंदर रखा गया था। पुलिस ने चादर को सुखाया तो उसमें चार नाम प्रभात, रुचि, वंदना और मन्नत लिखा था। पुलिस जांच में पता चला कि प्रभात, हत्या आरोपी का नाम है। चादर में रुचि नहीं रूबी लिखा है। वंदना उर्फ रूबी प्रभात की पत्नी का नाम है। मन्नत नाम भी परिवार के किसी सदस्य का होगा।

हत्या घर के अंदर हुई
मोहल्ले वालों के अनुसार प्रभात के घर में रेखा का आना-जाना बना रहता था। बीते 30 अगस्त को रक्षाबंधन में मोनू की पत्नी का भाई भी बहन से राखी बनवाने आया था। पुलिस का मानना है कि हत्या के समय परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। रेखा के शव को बक्सा में रखने के बाद मोनू और पत्नी का भाई बक्से को लेकर लोडर से ले गए हैं। पुलिस मोनू की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। फिलहाल भाई से पूछताछ हो रही है।

दो डॉक्टर के पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम
शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। वीडियो ग्राफी के साथ दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या के जाने की पुष्टि हुई है। शारीरिक शोषण की आशंका को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर के पैनल ने दो स्लाइड भी बनाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *