Breaking News

hamirpur man commits suicide

Hamirpur: पत्नी से हुआ था झगड़ा, युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटकता मिला शव

हमीरपुर में एक युवक ने घरेलू कलह से तंग आकर फांसी लगा ली है। जिससे मृतक के घर पर कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक मेहनत मजदूरी कर घर चला रहा था। बीती रात उसका पत्नी से विवाद हुआ था। सुबह वह कमरे में फांसी पर लटका मिला है।

युवक द्वारा आत्महत्या किये जाने का यह मामला मौदहा कोटली कस्बे का है। यहां महोबा जनपद में खिरुही कम्हरिया का रहने वाला 34 वर्षीय जगभान जो कस्बे के केवटरा मोहल्ले में अपनी बुआ ललती के साथ रहता था। उसने बीती देर रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। मोहल्ले सहित आसपास के लोगों ने बताया कि जगभान बाहर रह कर मजदूरी करता था, एक साल पहले ही शादी हुई थी। शराब पीने की वजह से अक्सर उसकी पत्नी से झड़प होती रहती थी। बीती रात में उसकी पत्नी से जिरह हुई थी और आज सुबह उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

पड़ोसी रामकुमार और जगरूप निषाद ने बताया कि युवक मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। इसकी वृद्ध बुआ ललती अकेले रहती थी। वह इसे यहां ले आई थी। इसकी एक साल पहले शादी भी करा दी थी। जगभान शराब पीने का आदी था जिसको लेकर इसका पत्नी से झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी यह शराब पीकर आया तो इसका पत्नी से झगड़ा हुआ तब पत्नी घर छोड़ कर चली गई। तभी नशे की हालत में इसने फांसी लगा ली है। फिलहाल मौदहा कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *