Breaking News

Chandra Grahan 2023 effect on these rashi

Chandra Grahan 2023: इन राशियों के लिए बेहद लाभकारी होगा चंद्र ग्रहण, धन की होगी बरसात और बनेंगे सारें काम

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को लगने जा रहा है। भारत में चंद्र ग्रहण का समय 01:06 एएम से 02:22 एएम तक है। इसका सूतक काल 9 घंटे पूर्व ही प्रारंभ हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण सभी लोगों के जीवन पर प्रभाव डाल सकता है, लेकिन 6 राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा।

मिथुन
यह चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी हो सकता है। आपके काम का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपके सम्मान में भी वृद्धि होगी। बिजनेस करने वालों को भी तरक्की के अवसर मिलेंगे। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है।

सिंह
चंद्र ग्रहण आपके लिए अच्छा और शुभ संकेत देने वाला है। आपकी किस्मत बुलंद रहेगी, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आगे चलकर इससे आपकी उन्नति की राह आसान होगी।

तुला
आपकी राशि के जातकों के लिए साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लाभ पहुंचाने वाला हो सकता है। आप पर किस्मत मेहरबान रहेगी, जिससे आपके अटके हुए पुराने काम बनेंगे।

धनु
इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आपको धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों से उनके बॉस खुश रहेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है।

मकर
चंद्र देव की कृपा से आपके जीवन में आने वाले संकट दूर होंगे। समस्याओं का तेजी से समाधान मिल सकता है। इससे आपका मन खुश होगा और तनाव दूर होगा। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि भी हो सकती है।

कुंभ
चंद्र ग्रहण के कारण आपकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। आपको निवेश का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है, जो आपको भविष्य में बड़ा मुनाफा दिला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *