Breaking News

मायूसी में बदली खुशियां, दुल्हन करती हरी इंतजार..दूल्हा दहेज के लिए फरार

सीतापुर: शादी समारोह की खुशियां मायूसी में उस वक्त बदल गईं जब हाथों में मेंहदी लगाए दुल्हान बारात का इंतजार करती रही ताजा मामला जनपद सीतापुर थाना रामकोट इलाके का है जहां दुल्हन व परिजन काफी इंतजार के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस दूल्हे को खोजकर बारात घर लेकर पहुंची। और लड़की पक्ष के बीच जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि लड़के की यह दूसरी शादी थी और उसने दहेज में 5 लाख रुपए अतिरिक्त नहीं मिलने पर शादी तोड़ दी। दोनों पक्षों के विवाद के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।

लड़की पक्ष का आरोप है कि इस दौरान दूल्हे की दूसरी शादी का पता चला जिस पर लड़का अनजान बन गया। दोनों पक्षों के बीच गेस्ट हाउस में काफी देर तक विवाद चला। लड़के के पिता की टाइल्स की दुकान है। लड़का भी उसी का काम देखता है।

लड़की पक्ष का आरोप है कि दहेज में दूल्हे पक्ष को 10 लाख रुपए दिए गए थे लेकिन 5 लाख और डिमांड हुई जिसे पूरा न करने पर लड़का बारात लेकर नहीं पहुंचा। पिता ने बताया देर रात बारात नहीं पहुंची। तो पता लगाया गया तब पता चला लड़का भाग गया है। पूरा मामला जनपद के रामकोट थाना इलाके का है। थाना क्षेत्र के नवीन चौक निवासी विजय विनोद मिश्रा के पुत्र अभिषेक मिश्रा का विवाह 2 मार्च को राधा मिश्रा के साथ तय हुआ था। बताया जाता है कि देर रात तक वर पक्ष गेस्ट हाउस में बारात लेकर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस काफी देर बाद दूल्हे को लेकर गेस्ट हाउस पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *