प्यार इंसान को कब और कैसे हो जाए। इसकी कोई सीमा नहीं है। जवानी का प्यार तो अपनी हद पार करता ही है। लेकिन अधेड़ उम्र का प्यार किस हद तक जा सकता है। यह कोई नही जानता,कुछ यही हुआ झांसी के मऊरानीपुर में, जहां दो बच्चो की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई। वही पीड़ित अपनी बीबी को खोजने के लिए पुलिस के अधिकारियो से गुहार लगाता नजर आ रहा है। और कह रहा है की साहब मेरी बीबी मुझे दिलवा दो।
मामला झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खकौरा का है।जहां के रहने वाले बंटी अहिरवार ने कोतवाली प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व उड़ीसा की रहने वाली सुनीता से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। तथा शादी के बाद उसके दो बच्चे भी है। जिनकी उम्र 12, और 7 है। तथा विगत 6 सितंबर को उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। और बच्चे अपने मामा के यहां गए हुए थे। इसी दौरान ककरवई थाना क्षेत्र के रहने वाले डुमरई गांव के एक व्यक्ति द्वारा अपने साथियों के उसकी पत्नी को भगा ले गया। उसकी पत्नी घर में रखे सोने चांदी के आभूषण और 50 हजार की नगदी भी अपने साथ ले गई। जब वह घर बापिस आया तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। और उसकी पत्नी गायब थी। तभी से वह पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। और गुहार लगा रहा है की साहब मेरी बीबी मुझे दिलवा दो।
फिलहाल पुलिस भी अब उसकी बीबी की खोज बीन में जुटी हुई है। लेकिन सवाल यह होता है की आखिर यह कैसा प्यार है। जहां अपनी मर्यादाओं को ताक पर रखकर दो बच्चो की मोह माया त्याग कर प्रेमी के साथ रहना दो बच्चो की मां ने उचित समझा। इसलिए कहते है। कि इश्क जब एक तरफ से हो, तो सजा देता है। और दोनो तरफ से हो तो मजा देता है।
रिपोर्ट, गजेंद्र सिंह