देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल है। लोग आस लगा रहे है कि बारिश हो तो तापमान में गिरावट आए। हालांकि अब इसी बीच मौसम विभाग का अनुमान है है कि आने वाले कुछ ही दिनों में एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने वाला है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सहित बिहार झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा जैसे राज्यों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली और एनसीआर में भी बारिश के आसार है। इसके अलावा दिल्ली में तेज हवा चलने का अनुमान भी लगाया गया है।
आज मौसम विभाग द्वारा असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड ,अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही तापमान में 2 से 3% की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। देश के 19 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 4 सितंबर के बाद एक बार फिर से हिमाचल और उत्तराखंड में मानसून सक्रिय हो सकता है।
आज इन राज्यों में अलर्ट
आज अंडमान निकोबार दीप समूह में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और असम में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगह पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे क्षेत्र में भी आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार, सितंबर में सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है। सितंबर में तेज बारिश होती भी है तो जून से सितंबर के दौरान सामान्य बारिश से कम रहने का अनुमान है। शनिवार के बाद कई राज्यों में मौसम में परिवर्तन होना है। हरियाणा, पंजाब में भी 7 दिनों के बाद मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं जबकि राजस्थान में तापमान में इजाफे का दौर जारी रहेगा। गुजरात में भी तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।
मौसम अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में बारिश और तूफान की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक बारिश और तूफान की संभावना है।