Breaking News

सहारनपुर में दबंगों ने राजकुमार शर्मा को जिन्दा जलाया, ब्राह्मण संगठनों में उबाल..

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की तमाम सख्तियों के बावजूद दबंगो, बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे है। इनके लिए अपहरण, बलात्कार, हत्या और डकैती सामान्य सी बात रह गयी है यूपी के सहारनपुर जिले में जब एक युवक को जिन्दा जला दिया गया।

दरअसल हद तो तब हो गई जब प्रदेश के सहारनपुर जिले में दबंगो ने राजकुमार शर्मा नाम के व्यक्ति को जिन्दा जला दिया। बता दे की मामला ननौता थाने के खुडाना नहर का है, जहां पिटाई के बाद राजकुमार शर्मा को दबंगो ने जिन्दा जला दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है।