Breaking News

समाजवादी पार्टी की जनसभा में भगदड़, कार्यकर्ताओं में तोड़ी बैरिकेडिंग

कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में समाजवादी पार्टी की जनसभा के दौरान जमकर भगदड हुई। यहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की करते हुए पार्टी के सैकडों कार्यकर्ता वेरीकेडिंग फांदते हुए मंच तक पहुंच गए।

पुलिस कर्मियों ने सपा कार्यकर्ताओं को मंच की ओर बढने से रोकने का प्रयास किया तो खुद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना सम्बोधन बीच में रोक कर पुलिस कर्मियों को ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद पुरूष और महिला कर्मी खुद को भीड से बचाने के लिए बैरिकेडिंग फांद कर किनारे हो गए और फिर कार्यकर्ताओं को हुजूम मंच तक पहुंच गया।

व्यवस्था बिगडते देख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 15 मिनट में ही अपना सम्बोधन समाप्त कर दिया और फिर हेलीकाप्टर में बैठ कर छिबरामऊ में जनसभा करने के लिए रवाना हो गए। इसके अलावा मंच के सामने बनाई गई प्रेस दीर्घा में भी कुछ कार्यकर्ताओं ने मीडिया कर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। एक महिला पत्रकार से अभद्रता करने पर कार्यकर्ता की पिटाई भी कर दी गई। यह सब उस वक्त हुआ जब खुद अखिलेश यादव मंच से जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।