Breaking News

IIT Professor divya dwivedi

नहीं रहेगा हिंदुत्व… बयान देने वाली Divya Dwivedi चर्चा में आई, सोशल मीडिया पर बवाल

सनातन धर्म को लेकर कुछ दिनों पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे ने विवादित बयान दिया था। जिसको लेकर देशभर में जमकर विरोध हो रहा था। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब इसी बीच आईआईटी दिल्ली की एक प्रोफेसन ने एक बार फिर से हिंदु धर्म को लेकर विवादित बयान दे दिया है और वो चर्चा में आ गई है। आईआईटी दिल्ली का वीडियो भी सामने आया है जिसमे वो हिंदु धर्म को लेकर विवादित बयान देती नजर आ रही है।

यह एक विदेशी चैनल को दिए इंटरव्यू का हिस्सा है। प्रोफेसर का नाम दिव्या द्विवेदी (Divya Dwivedi) है। उन्होंने कहा है कि, भविष्य के भारत में हिंदुत्व नहीं रहेगा। सोशल मीडिया पर दिव्या द्विवेदी (Divya Dwivedi) का ये वीडियो सामने आते के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस विवादित बयान पर गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक विदेशी चैनल पर दिल्ली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन पर डिबेट हो रही थी। आईआईटी-दिल्ली में ह्यूमैनिटीज और सामाजिक विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर दिव्या द्विवेदी ने ‘फ्रांस-24’ से कहा कि, ‘दो भारत हैं- एक अतीत का भारत है, नस्ली जाति व्यवस्था वाला जो बहुसंख्यक आबादी पर अत्याचार करता है। इसके बाद भविष्य का भारत है, जिसमें जातिगत उत्पीड़न और हिंदुत्व नहीं होगा। एक समतावादी भारत होगा। यही वह भारत है जो अब तक दिखा नहीं है बल्कि सामने आने को बेताब है।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘भारत में एक तरफ, हमारे पास वंशानुगत अधिकार, प्रतिष्ठा और संपन्नता है तो दूसरी तरफ जन्म के आधार पर भेदभाव, गरीबी और जाति के आधार पर बहिष्कार है। इस ओर ध्यान आकर्षित करना मेरी मजबूरी और बौद्धिक कर्तव्य था।’ उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि, उनकी टिप्पणी एक एकैडमिक के रूप में थी, न कि संस्थान की ओर से। द्विवेदी ने कहा कि वह अपने बयानों को जानबूझकर तोड़मरोड़ कर पेश किए जाने से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि सही बात बोलने पर देश में आपत्ति जताई जा रही है।

कौन है Divya Dwivedi

अगर हम बात करें दिव्या द्विवेदी की तो वो दिल्ली के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। दिव्या द्विवेदी इससे पहले भी हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दे चुकी हैं। दिव्या द्विवेदी ने हिंदू धर्म, साहित्य और राजनीति को लेकर कई किताबें भी लिखी हैं। यूपी के इलाहाबाद से ताल्लुक रखने वाली दिव्या, सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील राकेश द्विवेदी की बेटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *